Sunday 20 March 2016


Work From Home: घर बैठे इंटरनेट से कैसे कमायें पैसा


 अगर आपके पास कंप्यूटर है और उसमें इंटरनेट लगा हुआ है, तो आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। इसके लिये बस थोड़ा सा समय देने की जरूरत है। ज्यादा समय नहीं लेते हुए हम आपको बताते हैं कि आप इंटरनेट के जरिये पैसा कैसे कमा सकते हैं?

5 तरीकों पर जाने से पहले हम आपको आगाह करना चाहेंगे कि अगर कोई वेबसाइट रजिस्टर करते वक्त आपसे कुछ पैसे की डिमांड करे, तो उस पर कतई साइन अप मत करिये।




1. फ्रीलांस लेखन एवं अनुवाद


 फ्रीलांसर के रूप में विभ‍िन्न वेबसाइटों के लिये लेख लिखकर अथवा विभ‍िन्न कंपनियों के लिये अनुवाद यानी ट्रांसलेशन करके आप आसानी से 10 से 15 हजार रुपए प्रति माह तक कमा सकते हैं। लेखका डॉट कॉम, कई वेबसाइटों एवं फेसबुक, आदि पर कई ट्रांसलेटर ग्रुप भी हैं, जिन्हें ज्वाइन कर सकते हैं।

                     2. यूट्यूब  पर विडियो अ‍पलोड करके 



यूट्यूब पर विडियो अपलोड करने के लिये  गूगल पर एक अकाउंट बनाना होगा, फिर गूगल एडसेंस पर अपना सारा विवरण देना होता है। इसके बाद इसी गूगल अकाउंट से आप यूट्यूब youtube.com पर एक चैनल बनायें। अब हैंडीकैम या डिजिटल कैमरे से रोचक विषयों पर वीडियो बनाकर एडिट करें और अपलोड करें। जैसे-जैसे वीडियो के views बढ़ेंगे, वैसे वैसे आपका चैनल मशहूर होने लगेगा। एक समय आयेगा, जब आपके वीडियो पर विज्ञापन नजर आने लगेगा और तभी से गूगल आपको उसका पेमेंट करना शुरू कर देगा। जितने ज्यादा व्यूज़ उतना ज्यादा पैसा।

                              3. गिफ्टकार्ड, रिवॉर्ड, कैश

तमाम वेबसाइट चल रही हैं, जिन पर रजिस्टर करके आप तोहफे के तौर पर कैश, गिफ्ट या गिफ्ट वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। स्वागबक्स डॉटकॉम एक प्रसिद्ध वेबसाइट है, जिस पर फ्री में रजिस्टर करके आप कमाई शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको पैसा तो कम मिलेगा, लेकिन आपके जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे मोबाइल, हार्ड डिस्क, मग, टीशर्ट, आदि ज्यादा मिलते हैं

                                   4. पोल और सर्वे करके 

तमाम सर्वे कंपनियां ऑनलाइन सर्वे करवाती हैं, आप उन कंपनियों की वेबसाइट ज्वाइन करके पैसा कमा सकते हैं। घर बैठे आपको इसमें पोल का उत्तर देना होता है। छोटे-छोटे असाइनमेंट करने होते हैं, जिसके बदले में आपको पैसा मिलता है। Send Earnings, Survey Club, Swagbucks, Global Test Market, EPoll, आदि प्रमुख वेबसाइटें हैं।



                                        5. प्रॉडक्ट ट्रायल


कई कंपनियां हैं, जो अपने उत्पाद बाजार में उतारने से पहले आम लोगों को ट्रायल के लिये देते हैं। फ्रीबी ट्रेडिंग के जरिये आप ऐसी कंपनियों से जुड़ सकते हैं, जो ऐसे ऑफर देती हैं। इसमें साइन अप करने के बाद कंपनी की ओर से आपको प्रॉडक्ट भेजे जायेंगे, आप उनका ट्रायल करें और बदले में उसका रिव्यू लिखकर कंपनी को भेज दें। इस रिव्यू के लिये कंपनी आपको पैसा देती है। कुछ साइट हैं- Free Netflix trial, emusic.com, आदि


No comments:

Post a Comment